MartNear क्यों
मोहल्ले की दुकानें अपने ग्राहकों को जानती हैं, लेकिन ऑर्डर लेना आज भी फ़ोन कॉल और कॉपी-रजिस्टर पर टिका है, और ग्राहक नहीं देख पाते कि शेल्फ़ पर क्या है। MartNear दुकान को एक सरल ऑर्डर डेस्क देता है, और आसपास के लोगों को उससे ऑर्डर करने का तरीका।
आपका स्टॉक ही आपकी दुकान
ग्राहक वही देखते हैं जो दुकान में सच में है, क्योंकि जो ऐप स्टॉक संभालता है, वही माल बेचता भी है।
दुकान का QR, कुछ इंस्टॉल नहीं करना
इसे प्रिंट करके शटर के बाहर लगा दें। कोई भी फ़ोन कैमरे से स्कैन करके देख सकता है कि दुकान में क्या उपलब्ध है और दाम क्या हैं, दुकान बंद होने पर भी। ऑर्डर ऐप में किया जाता है।
डिलीवरी मतलब सामान मिल गया
ऑर्डर तभी पूरा माना जाता है जब ग्राहक Mark as received दबाता है, ताकि दुकान और ग्राहक दोनों एक बात पर रहें।
MartNear एक सॉफ़्टवेयर कंपनी है जिसका मिशन तकनीक से ऑफ़लाइन खरीदारी को आसान और स्मार्ट बनाना और दुनिया को बेहतर बनाना है।
MartNear कैसे काम करता है
दो ऐप साथ काम करते हैं: दुकान के लिए Digishop, और आसपास के लोगों के लिए NearMe। दोनों ऐप अभी अंग्रेज़ी में हैं।
दुकानदारों के लिए
हर ऑर्डर एक ही कतार में देखें: Waiting, Preparing, Out for delivery।
एक टैप में ऑर्डर स्वीकार या अस्वीकार करें, फिर उसे डिलीवरी के लिए रवाना (Out for delivery) करें।
अपने दुकान का QR प्रिंट करके शटर के बाहर लगाएँ। ग्राहक उसे स्कैन करके देख सकते हैं कि आपके पास क्या स्टॉक में है, दुकान बंद होने पर भी, और ऑर्डर ऐप में करते हैं।
बारकोड स्कैनर, कम स्टॉक की सूची और बिक्री के रिकॉर्ड से स्टॉक का हिसाब सही रखें।
ग्राहकों के लिए
अपने पास की दुकानें खोजें और देखें कि क्या स्टॉक में है और किस दाम पर।
कार्ट में जोड़ें और ऑर्डर करें। भुगतान डिलीवरी पर नकद।
हर ऑर्डर को ट्रैक करें: Placed, Accepted, Out for delivery।
सामान पहुँचने पर Mark as received दबाएँ, ताकि दुकान को पता रहे कि पहुँच गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
MartNear क्या है?
MartNear एक सॉफ़्टवेयर कंपनी है जो मोहल्ले की खरीदारी को आसान और स्मार्ट बनाने पर काम करती है। इसके ऐप से स्थानीय दुकान ऑर्डर ले और संभाल सकती है, और आसपास के लोग उससे ऑर्डर कर सकते हैं।
यह कैसे काम करता है?
दुकान Digishop ऐप में आने वाले ऑर्डर देखती है, उन्हें स्वीकार करती है और डिलीवरी के लिए रवाना करती है। आसपास के लोग NearMe ऐप में देखते हैं कि क्या स्टॉक में है और ऑर्डर करते हैं। ऑर्डर तभी पूरा होता है जब ग्राहक Mark as received दबाता है।
दुकान देखने के लिए ग्राहक को कुछ इंस्टॉल करना पड़ता है?
नहीं। दुकान का QR कोड किसी भी फ़ोन कैमरे से स्कैन करने पर एक पेज खुलता है जिसमें दुकान का उपलब्ध सामान और दाम दिखते हैं। ऑर्डर ऐप में किया जाता है।
ग्राहक भुगतान कैसे करते हैं?
अभी सिर्फ़ डिलीवरी पर नकद। ऑनलाइन भुगतान अभी उपलब्ध नहीं है।
क्या Digishop में बारकोड स्कैनर है?
हाँ। Digishop दुकान ऐप में बारकोड स्कैनर है।
ऐप कहाँ से मिलेंगे?
ऐप अभी Google Play पर नहीं हैं। हम कुछ मोहल्ले की दुकानों के साथ शुरुआत कर रहे हैं। सबसे पहले जानने के लिए इस पेज का फ़ॉर्म भरें, या X (Twitter) पर @mart_near, Facebook और Instagram पर MartNear को फ़ॉलो करें।
सबसे पहले जुड़ें
हम कुछ मोहल्ले की दुकानों के साथ शुरुआत कर रहे हैं। ऐप खुलते ही सबसे पहले जानने के लिए अपना ईमेल दें। हमारी प्राइवेसी पॉलिसी देखें (अंग्रेज़ी में)।